Showing posts with label corn. Show all posts
Showing posts with label corn. Show all posts

Thursday, April 16, 2015

कॉर्न उत्तप्पम / कॉर्न पेनकेक्स

कॉर्न उत्तप्पम/ कॉर्न पेनकेक्स 

आवश्यक सामग्री 
  1. 2 कप रवा 
  2. 2  चम्मच्च मैदा 
  3. 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  4. 1 इंच अदरक कसा हुआ 
  5. 1 /2  कप गाजर कसा हुआ 
  6. 1 1 /2 कप कॉर्न्स के दाने 
  7. नमक 1 छोटी चमच्च 
  8. 1 /2 कप धनिया की पत्तिया कटी हुई 
  9. घी/ तेल/बटर सेकने के लिए 
  10. 1 कप दही  का पानी या छास 
विधि 

  1. पहले फ्रोजेन कॉर्न्स धो लें  और एक मिक्सर में मोटे तौर पर कॉर्न्स पीस लें 
  2. अब रवा, मैदा, कटी  मिर्च, कसा हुआ अदरक, कसा हुआ गाजर, ग्रैंडेड मक्का दाना , नमक, हरा धनिया, छास  या दही पानी मिलाएं।
  3. अब 30 मिनट के लिए घोल एक तरफ रख दें 
  4. अब मीडियम गैस पे नॉन-स्टिक तवा रखे और आधी कटोरी घोल को तवे पे डाले और उत्तप्पम की तरह मोटा  फैलाये 
  5. किनारो  घी/तेल लगाये, उत्तप्पम को दोनों तरफ से सुन्हेरा होने तक सेकें 
  6. इन्हे सॉस या हरी चटनी क साथ परोसें 

For Recipe in English Corn Utappam

Thursday, March 12, 2015


मक्का आलू टिक्की 

आवश्यक सामग्री 
  1. मक्का दाना 1 कटोरी 
  2. 2 मीडियम साइज आलू 
  3. 1  नीबू 
  4. 2 हरी मिर्च कटी हुई 
  5. अदरक 1 इंच कसा हुआ 
  6. मैगी मैजिक मसाला 1 सचेत 
  7. नमक स्वाद अनुसार 
  8. कॉर्न फ्लौर 1 चमच्च 
  9. तेल 3 -4  चमच्च 
विधि
  1. एक कटोरी मक्का क दाना को अचे से धो ले और उसे माइक्रोवेव में 15  मिनट के लिए 190 डिग्री पे रख दे साथ में ही आलू को एक पॉलिथीन में करके रख दें 
  2. 15 मिनट बाद आलू को छीलकर मक्का दाना में मिक्स करले 
  3. इस मिक्सचर में सारी  सामग्री मिक्स करदे (तेल छोड़कर)
  4. इस मिक्सचर की गोलाकार टिक्कियां बना दे 
  5. तवे को मीडियम गैस पे रखे, उसपे तेल लगाये और ये टिक्कियां सेके डार्क ब्राउन होने तक 
  6. इन टिक्कियों का सेवन हरी चटनी या सॉस क साथ करे