Showing posts with label matar. Show all posts
Showing posts with label matar. Show all posts

Monday, April 27, 2015

गोबी आलू मटर की सब्ज़ी

 गोबी आलू मटर की सब्ज़ी 

आवश्यक सामग्री 
  1. फूल गोबी- २५० ग्राम (उसके फूल कटे हुए 
  2. आलू- 2 मीडियम साइज के कटे हुए 
  3. प्याज बारीक कटा हुआ 
  4. मटर-100 ग्राम 
  5. हरी मिर्च-1 बारीक कटी हुयी 
  6. धनिया पत्तिया-1/4 कप कटी हुई 
  7. जीरा- 1 छोटी चमच्च 
  8. धनिया पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  9. गरम मसाला-1/2 छोटी चमच्च 
  10. तेल-2 छोटे चमच्च 
  11. हल्दी-१ छोटी चमच्च 
  12. नमक- स्वादानुसार 
विधि:
  1. एक कढ़ाई में तेल डाले और मीडियम गैस पे रखे, अब इसमें जीरा डाले और उसे भुने 
  2. जैसे ही जीरा भून जाये बारीक कटा हुयी मिर्च डाले उसके बाद कटे हुए आलू और गोबी डाले 
  3. इसमें हल्दी और नमक ड़ालकर अच्छे से मिक्स करे और स्लो गैस पे  15  मिनट तक पकाने दें 
  4. 15  मिनट बाद इसमें कटा हुआ प्यास और मटर डाले फिर से अच्छे मिक्स करे और मीडियम गैस पे ५ मिनट तक पकाये 
  5. 5 मिनट बाद धनिया पाउडर, गरम मसाला मिलाये और अच्छे से मिक्स करे अब फिर से 10 मिनट पकाये 
  6. एक दम आखिर में कटे हुए धनिया की पत्तियां डाले और गैस बंद करदें 
  7. ये स्वादिष्ट आलू गोबी मटर की सब्ज़ी तैयार है परोसने के लिए, रोटी, पराठे के साथ 

 For Recipe in English Aloo gobi matar sabzi/veg