Showing posts with label hindi recipe. Show all posts
Showing posts with label hindi recipe. Show all posts

Tuesday, April 28, 2015

पालक राजमा/Palak Rajma Recipe

पालक राजमा



आवश्यक सामग्री 

  1. पालक के पत्ते-500 ग्राम 
  2. राजमा-1 कप (रात भर पानी में भीगा हुआ)
  3. तेल-२ चमच्च 
  4. जीरा-1 छोटी चमच्च 
  5. हरी मिर्च-2 लम्बाई में कटी हुयी 
  6. लहसुन की कलियाँ-6-8 बारीक कटी हुई 
  7. अदरक-2 इंच का बारीक कटा हुआ 
  8. प्याज-1 (बड़ा) बारीक कटा हुआ 
  9. टमाटर-2 पिसा हुआ 
  10. धनिया पाउडर-2 छोटी चमच्च 
  11. अमचूर, खटाई - 1 छोटा चमच्च 
  12. लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चमच्च 
  13. नमक स्वादानुसार 
विधि:
  1. पालक को धो कर कुकर में 2 सीटी तक स्लो गैस पे पका लें 
  2. जैसे ही पालक ठंडा हो जाये इसे मिक्सर में पीस लें 
  3. अब एक कढ़ाई में तेल डाले और इसे मीडियम गैस पे गरम होने रख दें, जैसे ही तेल गरम हो जाये इसमें जीरा और हरी मिर्च डाले और भुने 
  4. जैसे ही मिर्च का रंग बदलने लगे इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक मिक्स करे और भूने 
  5. जब लेगसून का रंग सुन्हेरा हो जाये, इसमें कटी हुई प्याज और अच्छे से भुने जब तक की प्याज सुनहरे रंग की न हो जाए (लगभग 12 मिनट)
  6. अब इसमें पिसा हुए टमाटर की प्यूरी डाले और अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट तक पकाये 
  7. अब इसमें धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर मिक्स करे और फिर से ५ मिनट तक पकाये 
  8.  अब इस मिक्सचर में उबले हुए  और अच्छे से मिक्स करे, जिससे मसाला अच्छे से राजमा के साथ मिक्स हो जाये (लगभग-5-7 मिनट)
  9. 5 मिनट बाद इसमें पीसी हुई पालक डाले और पकाये, जैसे ही खदक (उबाल) आ जाये गैस बंद कर दें और मिनट ढक दें 
  10. अब इस करी को आप रोटी, नान,पराठे के साथ परोसे 

Monday, April 27, 2015

आलू टमाटर की सब्ज़ी/आगरा वाले आलू की सब्ज़ी

आलू टमाटर की सब्ज़ी/आगरा वाले आलू की सब्ज़ी 

आवश्यक सामग्री 
  1. 2 मीडियम साइज के आलू मोटे कटे हुए 
  2. 1 टमाटर 
  3. 1 छोटी चमच्च हल्दी 
  4. 1 छोटी चमच्च धनिया पाउडर 
  5. 1/2 छोटी चमच्च नमक 
  6. 2 छोटी चमच्च तेल 
  7. 1 छोटी चमच्च जीरा 
विधि 
  1. एक कुकर में तेल डाले और मध्यम गैस पे रखे,जैसे ही तेल गरम हो जाये उसमे जीरा डाले 
  2. जीरे को भुनने दें, जैसे ही जीरा भून जाये इसमें कटे हुए आलू डाले और कुकर को हिलाये जिससे की आलू अच्छी तरह जीरा और तेल में लिपट जाये 
  3. अब इसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, बिना कटा हुआ टमाटर, 1 कप पानी डाले और कुकर को बंद कर दें 
  4. अब इसे मध्यम गैस में 4 सीटी तक पकाये 
  5. 4 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें औरकुकर का प्रेशर स्वतः  निकलने दें 
  6. जब प्रेशर निकल जाये, कुकर में पूरा टमाटर चलनी से छाने जिससे टमाटर का रस सब्ज़ी में मिल जाये और उसका छिलका अलग हो जाये जिसे आप अलग हटा दें 
  7. सब्ज़ी को अच्छे से मिक्स करे
  8. ये लीजिये आगरा वाली आलू की सब्ज़ी तैयार है परोसने के लिए. 

For Recipe in EnglishAgra wale aloo ki sabzi

खरबूजे के बीज


गर्मियां आ गयी और आ गया खरबूजे का मौसम ठंडा ठंडा खरबूजा और उसके अंदर के बीज कितने टेस्टी लगते हैं यहाँ आज हम समझेंगे की खरबूजे के को कैसे हम साल भर उपयोग कर सकते हैं


  1. खरबूजे को काटे  और एक कटोरी में उसके बीज इक्कठे करले
  2. अब इन बीजो को एक छलनी में ट्रांसफर करे और पानी से धोये 
  3. पानी से धोते वक़्त हाथ से उन्हें मसले जिससे की खरबूजे का लसीला लसीलापन बीजो से निकल जाये 
  4. अब इन बीजो एक प्लेट में फैला कर पूरा एक दिन धूप में सुखाये 
  5. जब बी आपको इनका सेवन करना हो इनका छिलका निकले और उपयोग करे 

गोबी आलू मटर की सब्ज़ी

 गोबी आलू मटर की सब्ज़ी 

आवश्यक सामग्री 
  1. फूल गोबी- २५० ग्राम (उसके फूल कटे हुए 
  2. आलू- 2 मीडियम साइज के कटे हुए 
  3. प्याज बारीक कटा हुआ 
  4. मटर-100 ग्राम 
  5. हरी मिर्च-1 बारीक कटी हुयी 
  6. धनिया पत्तिया-1/4 कप कटी हुई 
  7. जीरा- 1 छोटी चमच्च 
  8. धनिया पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  9. गरम मसाला-1/2 छोटी चमच्च 
  10. तेल-2 छोटे चमच्च 
  11. हल्दी-१ छोटी चमच्च 
  12. नमक- स्वादानुसार 
विधि:
  1. एक कढ़ाई में तेल डाले और मीडियम गैस पे रखे, अब इसमें जीरा डाले और उसे भुने 
  2. जैसे ही जीरा भून जाये बारीक कटा हुयी मिर्च डाले उसके बाद कटे हुए आलू और गोबी डाले 
  3. इसमें हल्दी और नमक ड़ालकर अच्छे से मिक्स करे और स्लो गैस पे  15  मिनट तक पकाने दें 
  4. 15  मिनट बाद इसमें कटा हुआ प्यास और मटर डाले फिर से अच्छे मिक्स करे और मीडियम गैस पे ५ मिनट तक पकाये 
  5. 5 मिनट बाद धनिया पाउडर, गरम मसाला मिलाये और अच्छे से मिक्स करे अब फिर से 10 मिनट पकाये 
  6. एक दम आखिर में कटे हुए धनिया की पत्तियां डाले और गैस बंद करदें 
  7. ये स्वादिष्ट आलू गोबी मटर की सब्ज़ी तैयार है परोसने के लिए, रोटी, पराठे के साथ 

 For Recipe in English Aloo gobi matar sabzi/veg

Tuesday, April 21, 2015

धूप में सुखी हुयी साबूदाना चकली

धूप में सुखी हुयी साबूदाना चकली

आवश्यक सामग्री
  1. साबूदाना- 1 कटोरी 
  2. उबले हुए आलू - 6-7 बड़े साइज के (1 किलो)
  3. कसा हुआ अदरक -100 ग्राम 
  4. हरी मिर्च बारीक कटी हुयी-12 
  5. नीबू - 2 
  6. जीरा-१ चमच्च 
  7. नमक-१ चमच्च ( स्वादानुसार)
  8. कॉटन साड़ी या बेडशीट, या प्लास्टिक की शीट (सुखाने के लिए)
  9. चकली बनाने वाली मशीन जैसे की चित्र में दिखाई गयी है 

विधि 
  1.  साबूदाना को एक बार पानी से धोये और रात भर पानी में भिगोकर रख दें 
  2. सुबह पहले आलू उबाल ले और इन्हे एक बड़े भगोने या परात में छिलके मैश कर लें 
  3. मैश आलू में कसा हुआ अदरक, कटी मिर्च,नीबू का रस, नमक, जीरा डाले. 
  4. अब साबूदाना छान लें औरअतिरिक्त पानी निकाल दें और आलू के मिक्सचर में डाल दें 
  5. अब आलू के मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करे 
  6. अब चकली बनाने वाली मशीन को भरे और जलेबी जैसे गोल गोल कॉटन शीट या प्लास्टिक शीट पे बनाना शुरू करे 

  7. इसी तरह  बार बार दोहराये पूरे आलू के मिक्सचर के साथ और इसे धुप में सुखाये 
  8. साबूदाने की चकली को पूरी  तरह सूखने में 2-3 दिन की धुप की आवश्यकता होती है उसके बाद आप इसे एयर टाइट कंटेनर में 1 साल तक रख सकते हैं 
  9. और जब भी आपको इनका सेवन करना हो,इन्हे तेल में तले और साबूदाना चकली खाने के लिए तैयार है 

For Recipe in English Sun Dried Sabudana Chakli

रेश्मी पनीर

रेश्मी पनीर 

आवश्यक सामग्री-:
  1. पनीर- 500 ग्राम 
  2. लम्बाई में कटा हुआ प्याज - 1 1/2 
  3. लम्बाई में कटा टमाटर- 1 
  4. 1  टमाटर पिसा हुआ पेस्ट में 
  5. लम्बाई में कटा हुआ शिमला मिर्च- 1 
  6. जीरा- 1 छोटी चमच्च 
  7. धनिया पावडर- 1 छोटी चमच्च 
  8. लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  9. हल्दी पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  10. गरम मसाला-1 छोटी चमच्च 
  11. धनिया पत्ती- 1/4 कप कटी हुई 
  12. नमक-1 छोटी चमच्च 
  13. अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ी चमच्च 
  14. तेल- 1 बड़ी चमच्च 
विधि-:


  1. एक कढ़ाई में तेल डाले, जब तेल गरम हो जाए उसमे जीरा डाले और जैसे ही जीरा भुन जाए उसमे लम्बाई में कटा हुआ प्याज डाले फिर 1 बड़ी चमच्च अदरक-लहसुन पेस्ट डाले 


  2. जैसे ही प्याज का कलर हल्का सुनहरा हो जाये, उसमे कटा हुआ शिमला मिर्च और टमाटर डाले 
  3. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर डाले और अच्छे से मिलाये और 2-3 मिनट तक भुने 
  4. फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डाले और मिक्स करे, अब लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले अब मीडियम गैस पे 5 मिनट तक पकाये 
  5. अब इस मिक्सचर में गरम मसाला डाले और अच्छे से मिलाये और कटे हुए पनीर  डाले और अच्छे से मिलाये और आखिर में कटी हुयी धनिया पत्तियां ऊपर से डेल 
  6. अब ये स्वादिष्ट रेशमी पनीर का सेवन रोटी,नान, कुलच्छे के साथ करे