Showing posts with label sabudana. Show all posts
Showing posts with label sabudana. Show all posts

Tuesday, April 21, 2015

धूप में सुखी हुयी साबूदाना चकली

धूप में सुखी हुयी साबूदाना चकली

आवश्यक सामग्री
  1. साबूदाना- 1 कटोरी 
  2. उबले हुए आलू - 6-7 बड़े साइज के (1 किलो)
  3. कसा हुआ अदरक -100 ग्राम 
  4. हरी मिर्च बारीक कटी हुयी-12 
  5. नीबू - 2 
  6. जीरा-१ चमच्च 
  7. नमक-१ चमच्च ( स्वादानुसार)
  8. कॉटन साड़ी या बेडशीट, या प्लास्टिक की शीट (सुखाने के लिए)
  9. चकली बनाने वाली मशीन जैसे की चित्र में दिखाई गयी है 

विधि 
  1.  साबूदाना को एक बार पानी से धोये और रात भर पानी में भिगोकर रख दें 
  2. सुबह पहले आलू उबाल ले और इन्हे एक बड़े भगोने या परात में छिलके मैश कर लें 
  3. मैश आलू में कसा हुआ अदरक, कटी मिर्च,नीबू का रस, नमक, जीरा डाले. 
  4. अब साबूदाना छान लें औरअतिरिक्त पानी निकाल दें और आलू के मिक्सचर में डाल दें 
  5. अब आलू के मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करे 
  6. अब चकली बनाने वाली मशीन को भरे और जलेबी जैसे गोल गोल कॉटन शीट या प्लास्टिक शीट पे बनाना शुरू करे 

  7. इसी तरह  बार बार दोहराये पूरे आलू के मिक्सचर के साथ और इसे धुप में सुखाये 
  8. साबूदाने की चकली को पूरी  तरह सूखने में 2-3 दिन की धुप की आवश्यकता होती है उसके बाद आप इसे एयर टाइट कंटेनर में 1 साल तक रख सकते हैं 
  9. और जब भी आपको इनका सेवन करना हो,इन्हे तेल में तले और साबूदाना चकली खाने के लिए तैयार है 

For Recipe in English Sun Dried Sabudana Chakli