Showing posts with label paneer recipe in hindi. Show all posts
Showing posts with label paneer recipe in hindi. Show all posts

Tuesday, April 21, 2015

रेश्मी पनीर

रेश्मी पनीर 

आवश्यक सामग्री-:
  1. पनीर- 500 ग्राम 
  2. लम्बाई में कटा हुआ प्याज - 1 1/2 
  3. लम्बाई में कटा टमाटर- 1 
  4. 1  टमाटर पिसा हुआ पेस्ट में 
  5. लम्बाई में कटा हुआ शिमला मिर्च- 1 
  6. जीरा- 1 छोटी चमच्च 
  7. धनिया पावडर- 1 छोटी चमच्च 
  8. लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  9. हल्दी पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  10. गरम मसाला-1 छोटी चमच्च 
  11. धनिया पत्ती- 1/4 कप कटी हुई 
  12. नमक-1 छोटी चमच्च 
  13. अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ी चमच्च 
  14. तेल- 1 बड़ी चमच्च 
विधि-:


  1. एक कढ़ाई में तेल डाले, जब तेल गरम हो जाए उसमे जीरा डाले और जैसे ही जीरा भुन जाए उसमे लम्बाई में कटा हुआ प्याज डाले फिर 1 बड़ी चमच्च अदरक-लहसुन पेस्ट डाले 


  2. जैसे ही प्याज का कलर हल्का सुनहरा हो जाये, उसमे कटा हुआ शिमला मिर्च और टमाटर डाले 
  3. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर डाले और अच्छे से मिलाये और 2-3 मिनट तक भुने 
  4. फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डाले और मिक्स करे, अब लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले अब मीडियम गैस पे 5 मिनट तक पकाये 
  5. अब इस मिक्सचर में गरम मसाला डाले और अच्छे से मिलाये और कटे हुए पनीर  डाले और अच्छे से मिलाये और आखिर में कटी हुयी धनिया पत्तियां ऊपर से डेल 
  6. अब ये स्वादिष्ट रेशमी पनीर का सेवन रोटी,नान, कुलच्छे के साथ करे