Wednesday, April 29, 2015

Cauliflower Veg/ gobi ki sabzi hindi recipe/फूल-गोबी की सब्ज़ी


आवश्यक सामग्री

  1. 1 प्याज बारीक कटा हुआ 
  2. 2 टमाटर प्यूरी बना हुआ 
  3. 1 हरी मिर्च कटी हुई 
  4. 250 ग्राम फूल गोबी, उसके फूल कटे हुए 
  5. 1 छोटी चमच्च जीरा 
  6. 1 छोटी चमच्च हल्दी 
  7. 1 छोटी चमच्च धनिया पाउडर 
  8. 1/2 छोटी चमच्च गरम मसाला 
  9. 1/2 चमच्च नमक 
  10. 1/2 छोटी चमच्च लाल मिर्च पाउडर 
  11. 1 चमच्च तेल 
विधि:

  1. 1 कढ़ाई में तेल लें और मीडियम गैस पे गरम करे, जैसे ही तेल गरम हो जाए जीरा डाले. 
  2. जीरा भूनते ही, उसमे कटा हुआ प्याज, मिर्च डाले 
  3. जब प्याज भून जाये (ट्रांसपेरेंट रंग) उसमे टमाटर की प्यूरी डाले और अच्छे से मिलाये 
  4. अब इसमें सारे मसाले मतलब हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर डाले 
  5. अच्छे से मिक्स करे 
  6. अब इसमें गोबी के फूल डाले और अच्छे से मिलाये 
  7. अब गैस को स्लो में टर्न कर दो,  और ढक कर 15 मिनट तक पकाये 
  8. अब सब्ज़ी तैयार है परोसने के लिए.। 

Tuesday, April 28, 2015

पालक राजमा/Palak Rajma Recipe

पालक राजमा



आवश्यक सामग्री 

  1. पालक के पत्ते-500 ग्राम 
  2. राजमा-1 कप (रात भर पानी में भीगा हुआ)
  3. तेल-२ चमच्च 
  4. जीरा-1 छोटी चमच्च 
  5. हरी मिर्च-2 लम्बाई में कटी हुयी 
  6. लहसुन की कलियाँ-6-8 बारीक कटी हुई 
  7. अदरक-2 इंच का बारीक कटा हुआ 
  8. प्याज-1 (बड़ा) बारीक कटा हुआ 
  9. टमाटर-2 पिसा हुआ 
  10. धनिया पाउडर-2 छोटी चमच्च 
  11. अमचूर, खटाई - 1 छोटा चमच्च 
  12. लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चमच्च 
  13. नमक स्वादानुसार 
विधि:
  1. पालक को धो कर कुकर में 2 सीटी तक स्लो गैस पे पका लें 
  2. जैसे ही पालक ठंडा हो जाये इसे मिक्सर में पीस लें 
  3. अब एक कढ़ाई में तेल डाले और इसे मीडियम गैस पे गरम होने रख दें, जैसे ही तेल गरम हो जाये इसमें जीरा और हरी मिर्च डाले और भुने 
  4. जैसे ही मिर्च का रंग बदलने लगे इसमें कटा हुआ लहसुन और अदरक मिक्स करे और भूने 
  5. जब लेगसून का रंग सुन्हेरा हो जाये, इसमें कटी हुई प्याज और अच्छे से भुने जब तक की प्याज सुनहरे रंग की न हो जाए (लगभग 12 मिनट)
  6. अब इसमें पिसा हुए टमाटर की प्यूरी डाले और अच्छे से मिक्स करके 5 मिनट तक पकाये 
  7. अब इसमें धनिया पाउडर,लाल मिर्च पाउडर, नमक, अमचूर मिक्स करे और फिर से ५ मिनट तक पकाये 
  8.  अब इस मिक्सचर में उबले हुए  और अच्छे से मिक्स करे, जिससे मसाला अच्छे से राजमा के साथ मिक्स हो जाये (लगभग-5-7 मिनट)
  9. 5 मिनट बाद इसमें पीसी हुई पालक डाले और पकाये, जैसे ही खदक (उबाल) आ जाये गैस बंद कर दें और मिनट ढक दें 
  10. अब इस करी को आप रोटी, नान,पराठे के साथ परोसे 

Monday, April 27, 2015

आलू टमाटर की सब्ज़ी/आगरा वाले आलू की सब्ज़ी

आलू टमाटर की सब्ज़ी/आगरा वाले आलू की सब्ज़ी 

आवश्यक सामग्री 
  1. 2 मीडियम साइज के आलू मोटे कटे हुए 
  2. 1 टमाटर 
  3. 1 छोटी चमच्च हल्दी 
  4. 1 छोटी चमच्च धनिया पाउडर 
  5. 1/2 छोटी चमच्च नमक 
  6. 2 छोटी चमच्च तेल 
  7. 1 छोटी चमच्च जीरा 
विधि 
  1. एक कुकर में तेल डाले और मध्यम गैस पे रखे,जैसे ही तेल गरम हो जाये उसमे जीरा डाले 
  2. जीरे को भुनने दें, जैसे ही जीरा भून जाये इसमें कटे हुए आलू डाले और कुकर को हिलाये जिससे की आलू अच्छी तरह जीरा और तेल में लिपट जाये 
  3. अब इसमें हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, बिना कटा हुआ टमाटर, 1 कप पानी डाले और कुकर को बंद कर दें 
  4. अब इसे मध्यम गैस में 4 सीटी तक पकाये 
  5. 4 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें औरकुकर का प्रेशर स्वतः  निकलने दें 
  6. जब प्रेशर निकल जाये, कुकर में पूरा टमाटर चलनी से छाने जिससे टमाटर का रस सब्ज़ी में मिल जाये और उसका छिलका अलग हो जाये जिसे आप अलग हटा दें 
  7. सब्ज़ी को अच्छे से मिक्स करे
  8. ये लीजिये आगरा वाली आलू की सब्ज़ी तैयार है परोसने के लिए. 

For Recipe in EnglishAgra wale aloo ki sabzi

खरबूजे के बीज


गर्मियां आ गयी और आ गया खरबूजे का मौसम ठंडा ठंडा खरबूजा और उसके अंदर के बीज कितने टेस्टी लगते हैं यहाँ आज हम समझेंगे की खरबूजे के को कैसे हम साल भर उपयोग कर सकते हैं


  1. खरबूजे को काटे  और एक कटोरी में उसके बीज इक्कठे करले
  2. अब इन बीजो को एक छलनी में ट्रांसफर करे और पानी से धोये 
  3. पानी से धोते वक़्त हाथ से उन्हें मसले जिससे की खरबूजे का लसीला लसीलापन बीजो से निकल जाये 
  4. अब इन बीजो एक प्लेट में फैला कर पूरा एक दिन धूप में सुखाये 
  5. जब बी आपको इनका सेवन करना हो इनका छिलका निकले और उपयोग करे 

गोबी आलू मटर की सब्ज़ी

 गोबी आलू मटर की सब्ज़ी 

आवश्यक सामग्री 
  1. फूल गोबी- २५० ग्राम (उसके फूल कटे हुए 
  2. आलू- 2 मीडियम साइज के कटे हुए 
  3. प्याज बारीक कटा हुआ 
  4. मटर-100 ग्राम 
  5. हरी मिर्च-1 बारीक कटी हुयी 
  6. धनिया पत्तिया-1/4 कप कटी हुई 
  7. जीरा- 1 छोटी चमच्च 
  8. धनिया पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  9. गरम मसाला-1/2 छोटी चमच्च 
  10. तेल-2 छोटे चमच्च 
  11. हल्दी-१ छोटी चमच्च 
  12. नमक- स्वादानुसार 
विधि:
  1. एक कढ़ाई में तेल डाले और मीडियम गैस पे रखे, अब इसमें जीरा डाले और उसे भुने 
  2. जैसे ही जीरा भून जाये बारीक कटा हुयी मिर्च डाले उसके बाद कटे हुए आलू और गोबी डाले 
  3. इसमें हल्दी और नमक ड़ालकर अच्छे से मिक्स करे और स्लो गैस पे  15  मिनट तक पकाने दें 
  4. 15  मिनट बाद इसमें कटा हुआ प्यास और मटर डाले फिर से अच्छे मिक्स करे और मीडियम गैस पे ५ मिनट तक पकाये 
  5. 5 मिनट बाद धनिया पाउडर, गरम मसाला मिलाये और अच्छे से मिक्स करे अब फिर से 10 मिनट पकाये 
  6. एक दम आखिर में कटे हुए धनिया की पत्तियां डाले और गैस बंद करदें 
  7. ये स्वादिष्ट आलू गोबी मटर की सब्ज़ी तैयार है परोसने के लिए, रोटी, पराठे के साथ 

 For Recipe in English Aloo gobi matar sabzi/veg

Wednesday, April 22, 2015

गोबी मंचूरियन/ Gobi Manchurian



4 लोगो के लिए
समय-45 मिनट्स
आवश्यक सामग्री 

  1. फूलगोभी 500 ग्राम 
  2. कोर्नस्टार्च - 8 चमचा
  3. हरी मिर्च 3-4 बारीक कटी हुयी 
  4. स्प्रिंग अनियन की पत्तियां 
  5. नमक स्वादानुसार 
  6. तेल 2 बड़े चम्मच 
  7. लहसुन पेस्ट 1/2 चम्मच
  8. अदरक का पेस्ट 1/2 चम्मच
  9. हरी शिमला मिर्च 1 मध्यम कटा
  10. प्याज कटा हुआ 1 मध्यम
  11. सोया सॉस 2 चम्मच
  12. गाजर- 1 बारीक कटा हुआ 
  13. सिरका 2 बड़े चम्मच
  14. चीनी 1/4 चम्मच
विधि 
  1. गोबी के फुल को धो लें और कॉटन कपडे से पोछे 
  2. अब एक बाउल में 6 चमच्च कोर्नस्टार्च डाले,बारीक कटी हुयी मिर्च डाले, नमक स्वादानुसार, और 1/4 पानी में घोले
  3. बाखी 2 चमच्च कोर्नस्टार्च को 1/4 कप पानी में घोले औरसॉस बनाने के लिए साइड में रख दें 
  4. एक कढ़ाई में पर्याप्त तेल गरम करे, फुलगोबी के एक एक फूल को कोर्नस्टार्च के घोल में डाले और गरम तेल में सुन्हेरा होने तक तले 
  5. सुन्हेरा होने पर तली हुई गोबी को तेल से निकले और टिश्यू पेपर पे सोकने के लिए रखे 
  6. सॉस बनाने के लिए 
  7. एक पैन में २ चमच्च तेल ले, जैसे ही तेल गरम हो जाये उसमे अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर इसे भुने 
  8. अब इसमें कटी हुई शिमला मिर्च,गाजर और प्याज मिलये और मध्यम गैस पे पकाने दे। 
  9. जैसे ही प्याज का रंग बदले उसमे सोया सॉस मिलाये और अचे से सब्जियों के साथ मिलये। 
  10. अब इसमें 1 1/2  कप पानी मिलाये और उबाल आने तक पकये। 
  11. उबाल आते ही गैस को स्लो कर दें, फिर इसमें सिरका,नमक स्वादानुसार, चीनी, मिलाये और अच्छे से हिलाये।
  12. आखिर में इसमें (स्टेप 3) २ चमच्च घुला हुआ कोर्नस्टार्च वाला पानी डाले और धीरे धीरे मिक्सचर को हिलाते रहे। देखते ही देखते मिश्रण गाडा हो जायेगा (सॉस टाइप), और जायसी ही इसमें उबाल ए तले हुए गोबी के फूल इसमें मिलाये और ऊपर से कटी हुयी स्प्रिंग अनियन की पतियों सजाये 
  13. स्वादिष्ट गोबी मंचरियन तैयार है 

For Recipe in English ->Gobi manchurian in English Recipe


Tuesday, April 21, 2015

धूप में सुखी हुयी साबूदाना चकली

धूप में सुखी हुयी साबूदाना चकली

आवश्यक सामग्री
  1. साबूदाना- 1 कटोरी 
  2. उबले हुए आलू - 6-7 बड़े साइज के (1 किलो)
  3. कसा हुआ अदरक -100 ग्राम 
  4. हरी मिर्च बारीक कटी हुयी-12 
  5. नीबू - 2 
  6. जीरा-१ चमच्च 
  7. नमक-१ चमच्च ( स्वादानुसार)
  8. कॉटन साड़ी या बेडशीट, या प्लास्टिक की शीट (सुखाने के लिए)
  9. चकली बनाने वाली मशीन जैसे की चित्र में दिखाई गयी है 

विधि 
  1.  साबूदाना को एक बार पानी से धोये और रात भर पानी में भिगोकर रख दें 
  2. सुबह पहले आलू उबाल ले और इन्हे एक बड़े भगोने या परात में छिलके मैश कर लें 
  3. मैश आलू में कसा हुआ अदरक, कटी मिर्च,नीबू का रस, नमक, जीरा डाले. 
  4. अब साबूदाना छान लें औरअतिरिक्त पानी निकाल दें और आलू के मिक्सचर में डाल दें 
  5. अब आलू के मिक्सचर को अच्छे से मिक्स करे 
  6. अब चकली बनाने वाली मशीन को भरे और जलेबी जैसे गोल गोल कॉटन शीट या प्लास्टिक शीट पे बनाना शुरू करे 

  7. इसी तरह  बार बार दोहराये पूरे आलू के मिक्सचर के साथ और इसे धुप में सुखाये 
  8. साबूदाने की चकली को पूरी  तरह सूखने में 2-3 दिन की धुप की आवश्यकता होती है उसके बाद आप इसे एयर टाइट कंटेनर में 1 साल तक रख सकते हैं 
  9. और जब भी आपको इनका सेवन करना हो,इन्हे तेल में तले और साबूदाना चकली खाने के लिए तैयार है 

For Recipe in English Sun Dried Sabudana Chakli

रेश्मी पनीर

रेश्मी पनीर 

आवश्यक सामग्री-:
  1. पनीर- 500 ग्राम 
  2. लम्बाई में कटा हुआ प्याज - 1 1/2 
  3. लम्बाई में कटा टमाटर- 1 
  4. 1  टमाटर पिसा हुआ पेस्ट में 
  5. लम्बाई में कटा हुआ शिमला मिर्च- 1 
  6. जीरा- 1 छोटी चमच्च 
  7. धनिया पावडर- 1 छोटी चमच्च 
  8. लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  9. हल्दी पाउडर- 1 छोटी चमच्च 
  10. गरम मसाला-1 छोटी चमच्च 
  11. धनिया पत्ती- 1/4 कप कटी हुई 
  12. नमक-1 छोटी चमच्च 
  13. अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 बड़ी चमच्च 
  14. तेल- 1 बड़ी चमच्च 
विधि-:


  1. एक कढ़ाई में तेल डाले, जब तेल गरम हो जाए उसमे जीरा डाले और जैसे ही जीरा भुन जाए उसमे लम्बाई में कटा हुआ प्याज डाले फिर 1 बड़ी चमच्च अदरक-लहसुन पेस्ट डाले 


  2. जैसे ही प्याज का कलर हल्का सुनहरा हो जाये, उसमे कटा हुआ शिमला मिर्च और टमाटर डाले 
  3. अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर डाले और अच्छे से मिलाये और 2-3 मिनट तक भुने 
  4. फिर इसमें टमाटर का पेस्ट डाले और मिक्स करे, अब लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले अब मीडियम गैस पे 5 मिनट तक पकाये 
  5. अब इस मिक्सचर में गरम मसाला डाले और अच्छे से मिलाये और कटे हुए पनीर  डाले और अच्छे से मिलाये और आखिर में कटी हुयी धनिया पत्तियां ऊपर से डेल 
  6. अब ये स्वादिष्ट रेशमी पनीर का सेवन रोटी,नान, कुलच्छे के साथ करे 

Saturday, April 18, 2015

चावल की खीर


चावल की खीर 

निचे दिए हुए सामग्री से 4 कटोरी खीर बनेगी

 आवश्यक सामग्री 

  1. फुल क्रीम दूध- 1  लीटर   
  2. चावल- 2 मुठ्ठी 
  3. शक्कर/चीनी- 6 चमच्च 
  4. ईलायची- २ कुटी हुई 
  5. 10 बादाम-  पतले कटे हुए 
  6. किशमिश-10 
विधि 
  1. एक भगोने में 800 मिली लीटर दूध को डालें और मीडियम गैस पे उबलने लिए रख दें 
  2. चावल को धो लें, जैसे  ही दूध में उबाल आ जाए धुले हुए चावल दूध में दाल दें. 
  3. अब गैस को स्लो/सिम कर दे, और लगभग 20 मिनट तक पकने दें, थोड़ी थोड़ी देर में दूध को हिलाते रहे जिससे वह भगोने के निचले तल पर चिपक न पाए. 
  4. अब 20 मिनट बाद चावल के दाने को चेक करे की वह पक्क गया है या नहीं, अगर नहीं तो 5  दें 
  5. अब इसमें शक्कर/चीनी मिक्स करे 
  6. अब चावल पूरी तरह से पक्क गए है तब दूध को गाड़ा होने तक पकए. जब दूध पक्क-पक्क कर गाड़ा हो जायेगा चावल के दाने उभर के दिखने लगेंगे फिर 100-100 मिली लीटर करके बचा हुआ दूध मिक्स करे 
  7. अब इसमें किश्मिश, कटे हुए बादाम  करे और अगले 5 मिनट तक फिर पकाये . 
  8. आखिर में इलाइची डाले, गैस बंद करे और खीर को मिनट के लिए ढक्क दें 
  9. आपकी चावल की खीर परोसने के लिए तैयार है 

For Recipe in English Chawal ki kheer, Rice pudding

Thursday, April 16, 2015

ड्राई मसाला मूंगफली




आवश्यक सामग्री

  1. 250 ग्राम मूंगफली -
  2. तेल 2 चम्मच
  3. गरम मसाला - 1 चम्मच
  4. धनिया पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  5. सूखी मैंगो पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  6. काला नमक - 1/4 छोटा चम्मच
  7. नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  8. भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  9. लाल मिर्च 1/2 छोटा चम्मच पाउडर



विधि

  1. मूंगफली के दानो को धीमी आंच पे 15 मिनट तक भुने जिससे की छिलके उत्तर जाये. 
  2. मूंगफली के लाल छिलके निकल कर फेंक दें 
  3. अब एक कढ़ाई  लेजैसे , जैसे ही तेल गरम हो जाये सारी सामग्री डाले और अच्छे से मिलाये 
  4. जैसे ही ये मूंगफली के दाने ठन्डे हो जाए इन्हे एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख लें, जब भी मन्न हो आप इनका सेवन कर सकते हैं 

Recipe in English Dry Masala Peanut

मूंग दाल सैन्डविच

मूंग दाल सैन्डविच 


आवश्यक सामग्री 
  1. वाइट/ब्राउन ब्रेड - 4 
  2. मूंग दाल- 1 छोटी कटोरी 
  3. भुने हुए मूंगफली के दाने- 50 ग्राम (कुटा हुआ)
  4. हरी चटनी 
विधि 
  1. दाल रात भर भिगो दें, फिर आप आसानी से इसे पीस पाएंगे 
  2. सुबह पानी छान लें, दाल  बारीक पीस लें और स्वादानुसार नमक मिला दें 
  3. अब  ब्रेड का स्लाइस लें, चटनी फैलाये, फिर कुटि हुई  छिड़कें और पीसी हुई दाल की एक लेयर और ऊपर से एक और ब्रेड स्लाइस लगाये 
  4. तवे पे बटर लगाये और 12 मिनट तक ग्रिल करे 
  5. ग्रिल्ड मूंग दाल सैंडविच तैयार है सेवन के लिए 

For recipe in english Moong Daal Sandwich

कॉर्न उत्तप्पम / कॉर्न पेनकेक्स

कॉर्न उत्तप्पम/ कॉर्न पेनकेक्स 

आवश्यक सामग्री 
  1. 2 कप रवा 
  2. 2  चम्मच्च मैदा 
  3. 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
  4. 1 इंच अदरक कसा हुआ 
  5. 1 /2  कप गाजर कसा हुआ 
  6. 1 1 /2 कप कॉर्न्स के दाने 
  7. नमक 1 छोटी चमच्च 
  8. 1 /2 कप धनिया की पत्तिया कटी हुई 
  9. घी/ तेल/बटर सेकने के लिए 
  10. 1 कप दही  का पानी या छास 
विधि 

  1. पहले फ्रोजेन कॉर्न्स धो लें  और एक मिक्सर में मोटे तौर पर कॉर्न्स पीस लें 
  2. अब रवा, मैदा, कटी  मिर्च, कसा हुआ अदरक, कसा हुआ गाजर, ग्रैंडेड मक्का दाना , नमक, हरा धनिया, छास  या दही पानी मिलाएं।
  3. अब 30 मिनट के लिए घोल एक तरफ रख दें 
  4. अब मीडियम गैस पे नॉन-स्टिक तवा रखे और आधी कटोरी घोल को तवे पे डाले और उत्तप्पम की तरह मोटा  फैलाये 
  5. किनारो  घी/तेल लगाये, उत्तप्पम को दोनों तरफ से सुन्हेरा होने तक सेकें 
  6. इन्हे सॉस या हरी चटनी क साथ परोसें 

For Recipe in English Corn Utappam

Tuesday, April 14, 2015

Noodles & Paneer Balls

नूडल्स एंड पनीर बॉल्स रेसिपी 

सामग्री
पनीर बॉल्स के लिए:

  1. पनीर - 500 ग्राम
  2. प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
  3. एक कप ताजा ब्रेडक्रंब
  4. लाल शिमला मिर्च पाउडर (पापारिका): 1 चम्मच
  5. नमक: 1 आधा चम्मच
  6. काली मिर्च: आधा चम्मच
  7. तेल: 1 कप (तलने के लिए)


सॉस के लिए:

  1. टमाटर: 5 बड़े (बारीक कटा हुआ)
  2. प्याज: 1 (बारीक कटा हुआ)
  3. लहसुन : 6-7 बड़े (बारीक कटा हुआ)
  4. पनीर अधिमानतः(परमेसन चीज़ ) : ¼ कप (कसा हुआ)
  5. ताजा पार्सले : 1/4 कप
  6. नमक: 1 चम्मच
  7. तेल: 2 टेबल स्पून



नूडल्स के लिए:

  1. नूडल्स : 500g
  2. प्याज: 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  3. परमेसन  पनीर: 1 कप
  4. नमक: 1 आधा चम्मच
  5. गाजर, शिमला मिर्च, गोभी, पालक, और बटन मशरूम की तरह सब्जियों नूडल्स  के साथ बहुत अच्छी तरह से काम करते हैं। आकार काटने के लिए उन्हें जल्द।


विधि:
पनीर बॉल्स और सॉस
  1. सबसे पहले पनीर बॉल्स  तैयार कर लें । पनीर, प्याज, पार्सले , ब्रेडक्रंब और बाकी मसाले मिला लें। फिर अपने हाथ मिश्रण को मिक्स अच्छी  करे ।
  2. पनीर मिश्रण के बाल्स बनाये 
  3. अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाले और मध्यम  गैस  दे.  जैसे ही तेल  उसमे एक एक करके पनीर बॉल्स डाले और सुन्हेरा होने तक तलिये 
  4. अब एक फ्राई पैन तेल डाले, तेल गरम होते ही लहसुन डेल, जैसे ही लहसुन भुन  जाए उसमे प्याज डाले, प्याज भुन जाने पे टमाटर नमक डालें, १/२ कप पानी मिलकर इस मिक्सचर को उबाल लें 
  5. अब इस  पनीर बॉल्स डाले और इस पैन को ढक्कर 15  मिनट तक उबाल लें 
  6. 15 मिनट बाद ढक्कन खोल कर सॉस की स्थिरता की जाँच करे की सॉस पनीर से अच्छी तरह लिपट जाए 
  7. फ्राई पैन को गैस के ऊपर से हटाने से पहले कासी हुई चीज़ डाले और गैस बंद दे 
  8. पनीर बॉल्स सेवन के लिए तैयार हैं 

नूडल्स के लिए:
  1. एक पैन में पानी उबाल लें। उबलते पानी में पैकेज के निर्देशों के अनुसार पानी में नूडल्स पका लें; 
  2. छलनी से नूडल्स छान लें और एक चमच्च तेल नूडल्स में मिक्स कर लें 
  3. अब एक बड़ी  कढ़ाई में तेल डालें और सारी सब्जियां डाले और भुने, अब धीरे धीरे, थोड़ा थोड़ा नूडल्स मिक्स करे और नमक डालें 
  4. ऊपर से  चीज़ डाले और पनीर बॉल्स मिक्स करे. 


For Recipe in English Noodles & PAneer Balls